डीएम और एसपी ने ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Spread the love

अररिया 28 जनवरी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित जिला के ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था आदि की जांच की गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन प्रमंडल सहित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।