मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेमवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिए। उनका समर्पण युवाओं को हमेशा राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल काे पुण्यतिथि पर याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हाेंने एक्स पर अपने पाेस्ट में लिखा- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले माँ भारती के वीर सपूत “भारत रत्न” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राष्ट्रवादी विचारधारा से परिपूर्ण आपके ओजस्वी विचार चिरकाल तक समाज का पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।