ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आज कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। तब तक आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। महासंघ ने अपनी सभी मांगें लिखित रूप में कलेक्टर को सौंप दी हैं।