केरल, असम और पुडुचेरी के 2.37 लाख दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता करेंगे घर से ही मतदान

Spread the love

नई दिल्ली, 30 मार्च । चुनाव आयोग 85 वर्ष से अधिक आयु और द्विव्यांग मतदाताओं को घर से मतपत्रों के जरिए मतदान की सुविधा प्रदान करता है। केरल, असम और पुडुचेरी में अबतक 2.37 लाख पात्र मतदाताओं ने इस सुविधा के लिए आवेदन दिया है। इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि केरल में 1.45 लाख, असम में 19 हजार और पुडुचेरी में दो हजार से अधिक वरिष्ठ एवं द्विव्यांग मतदाओं ने इस सुविधा के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में 1.67 लाख वरिष्ठ नागरिक (53.5 प्रतिशत) एवं 70 हजार से अधिक द्विव्यांग मतदाता (15.22 प्रतिशत) हैं।

इन सभी को आयोग की ओर से जानकारी दी जाएगी की कब मतदान कर्मी राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ उनके घर मतदान के लिए आएंंगे। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। आयोग की ओर से पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होती है। सुविधा के लिए ऐसे मतदाताओं को अधिसूचना जारी होने की तारीख से 5 दिनों के भीतर अपने संबंधित ‘रिटर्निंग अधिकारी’ के पास आवेदन करना होता है।

————-