पटना, 24 जून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर का मानना है कि आपातकाल को 50 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है लेकिन उसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संविधान, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए उस संघर्ष का निरंतर स्मरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में हमेशा ऐसी शक्ति रहनी चाहिए जो तानाशाही प्रवृत्तियों को नियंत्रित कर सके।