केंद्र सरकार ने आपदा में हिमाचल की उत्तराखंड की तरह मदद नहीं की : राजेश ठाकुर

Spread the love

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति लोगों का रोष सामने आ रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश की उतनी मदद नहीं की, जितनी उत्तराखंड की मदद की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी देरी से होने की वजह से संगठन का काम ठप पड़ गया था। मगर अब विनय कुमार ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। शीघ्र ही जिलाध्यक्षों की तैनाती हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला से अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन दावेदारों के फार्म आने की संभावना है। वे एक दर्जन दावेदारों से मुलाकात कर संगठन को लेकर उनका व्यूपाइंट जानेंगे। उनमें से छह का चयन कर वे हाई कमान के समक्ष रखेंगे।

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-weight:bold;font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-weight:bold;font-family:Consolas;font-size:11pt;}