किरायेदार ने प्लास्टिक की बंदूक दिखाकर मकान मालकिन से लूटे लाखों के जेवर

Spread the love

गिरफ्तार लुटेरों में चैनपुर बंदूआ के राजकुमार उर्फ राजू चंद्रवंशी, सचिन कुमार, विशाल कुमार, रोशन कुमार सिंह उर्फ करण का नाम शामिल है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को बताया कि अपराधियों ने घटना को 18 नवंबर को घटना हुई थी। उन्‍होंने बताया कि पूनम तिवारी के घर में किराए पर रहने वाले ऑटो चालक विशाल कुमार ने महिला की गतिविधि की जानकारी रखकर अपने गांव के कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ राजू चंद्रवंशी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

उन्‍होंने कहा कि 18 नवंबर की दोपहर तीन बजे लूटेरे पूनम तिवारी के घर अचानक पहुंचे और महिला के बच्चे को फाइबर की पिस्टल सटाकर सोने का दो मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, सोने की दो चैन, सोने का एक लॉकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था। अपराधियों के पास से मोबाइल फोन नहीं मिल पाया है।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार लुटेरों में राजकुमार के खिलाफ गढ़वा के डंडा थाना में पांच और मेराल थाना में एक, जबकि पलामू के चैनपुर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। मर्डर, आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है।

करवाई करनेवाली टीम में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार और उनकी टीम शामिल थी।