फारबिसगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कमालुद्दीन,महासचिव पद पर गोपाल मंडल निर्वाचित

Spread the love

अररिया 20 नवम्बर। फारबिसगंज बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 हेतु अध्यक्ष,महासचिव सहित अन्य पदों के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुए चुनाव के बाद शाम को हुए मतगणना में अध्यक्ष पद पर कमालुद्दीन कुल 32 मत पाकर निर्वाचित हुए।जबकि उनके प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा को 28 मत प्राप्त हुआ।

वहीं महासचिव पद पर निवर्तमान गोपाल मंडल 30 मतों के साथ निर्वाचित घोषित हुए।महासचिव पद के अन्य प्रत्याशियों में विभूतिकांत झा को 28 और राकेश देव को 4 मत प्राप्त हुआ।कोषाध्यक्ष पद पर 21 मतों के साथ मुसब्बिर निर्वाचित घोषित हुए। अन्य उम्मीदवारों में चंद्रशेखर मिश्र को 16, दयानंद मंडल को 9 और श्याम सुंदर को 14 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर 30 मतों के साथ शिवानंद मेहता निर्वाचित घोषित हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी विभूति ठाकुर को 17 और इमरान को 15 मत प्राप्त हुआ।

अंकेक्षक पद पर तेजनारायण साह 41 मत पाकर निर्वाचित हुए,जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुबोध कुमार सुधांशु को 21 मत मिला। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों में अबू तालिब और रमाशंकर दास चुने गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में शमशाद अंसारी, सुरेश कुमार साह, राकेश दास, कुंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए।

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिकृत मतदान अधिकारी दुर्गानंद प्रसाद साह और प्रेक्षक अनिल सिन्हा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।पूरी चुन प्रक्रिया मतदान अधिकारी दुर्गानंद प्रसाद साह और प्रेक्षक अनिल सिन्हा के देखरेख में संपन्न हुआ।