प्रतियोगिता में केजीबीवी गंगनाणी और जीजीआईसी पुरोला का रहा दबदबा

Spread the love

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या शिक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है, इसके अंतर्गत जनपद स्तर पर लोकनृत्य, रोलप्ले, ड्राइंग एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोकनृत्य में केजीबीवी , गंगनाणी ने प्रथम, जीजीआईसी पुरोला ने द्वितीय एवं जीआईसी बड़ेथी, धरासू ने तृतीय स्थान, रोलप्ले प्रतियोगिता में केजीबीवी , गंगनाणी ने प्रथम, जीजीआईसी, पुरोला ने द्वितीय एवं जीआईसी, बड़ेथी, धरासू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ड्राइंग में जीआईसी , बड़ेथी, धरासू प्रथम स्थान पर रहा तथा समूह चर्चा में जीजीआईसी, पुरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक शान्ति रतूड़ी ने संस्थान के समस्त डी. एल. एड. प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर अभिमुखीकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विकासखंड से आये मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ ही संस्थान के संकाय सदस्य डॉ सुबोध सिंह बिष्ट, बबीता सजवाण, ऋचा उनियाल एवं गोपाल राणा मौजूद रहे ।