एक शाम देश भक्ति के नाम

Spread the love

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि एक शाम देशभक्ति के नाम शीर्षक से होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे होगी, राष्ट्र भक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में अनिमेष पाटनी का उनके परिवार सहित सामूहिक अभिनंदन समाज की विभिन्न संस्थाओं परिवारों के सानिध्य में किया जाएगा।

ऑपरेशन ‘सिंदूर 1.0’ की असली सफलता राजस्थान के जयपुर निवासी भारत की वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की अद्भुत योजना और एस-400 सिस्टम के मास्टर संचालन से मिली। एस-400 इस युद्ध का निर्णायक गेम चेंजर था।