बढऩे लगा पारा, 15 शहरों का पारा 40 पार, कोटा @42

Spread the love

जयपुर, 20 अप्रैल । प्रदेश में अब धीरे- धीरे पारा बढऩे लगा है। सोमवार को प्रदेश के 15 शहरों का दिन का पारा 40 डिग्री और 8 शहरों का रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया। 42 डिग्री के साथ कोटा का दिन और 28.4 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। आगामी समय में पारे में और उछाल आने व हीटवेव चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कोटा के अलावा जयपुर, वनस्थली, अलवर, पिलानी, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, करौली, दौसा का दिन का पारा 40 पार तो वही फलौदी के अलावा अलवर, जयपुर, कोटा, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर का रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में रविवार को कहीं कहीं उष्ण लहर या गर्म रात्रि दर्ज की गईं। जयपुर के पारे में मामूली गिरावट जयपुर के पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आमजन को तेज गर्मी से राहत नहीं मिली। जयपुर में तेज धूप और गर्मी ने आमजन को सताया। जयपुर का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के दिन और रात के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दिनों में जयपुर के तापमान में उतार चढ़ाव होने की संभावना है।