रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण जयपुर-गांधीनगर रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) को 6 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलपथ मरम्मत कार्य के दौरान समपार फाटक संख्या-219 (इमली फाटक) पर सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा।