क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने बताया कि काेतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय नगर पालिका परिषद के पास राजेश बिंद के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटनाक्रम में कोतवाली थाना पुलिस टीम ने दो आरोपित सुमित गौड़ (22) पुत्र परमेश, निवासी चितरसारी और अरुण बिंद(20) पुत्र त्रिलोकी बिंद, निवासी मानेपुर (मीरपुर), थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार किया