देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सत्संग आश्रम में लिया आचार्य देव का आशीर्वाद

Spread the love

देवघर, 14 अप्रैल । पश्चिम बंगाल चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव मंगलवार को देवघर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे।

देवघर पहुंचते ही भूपेंद्र यादव सीधे सत्संग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम के आचार्य देव से मुलाकात की और उनसे लंबी बातचीत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी माहौल में धार्मिक स्थलों का दौरा और धर्मगुरुओं से मुलाकात को महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जाता है। देवघर स्थित सत्संग आश्रम में चुनाव के समय नेताओं का आना और आशीर्वाद लेना एक परंपरा के रूप में देखा जाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी सत्संग आश्रम पहुंचकर आचार्य देव से आशीर्वाद ले चुके हैं। ऐसे में भूपेंद्र यादव का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि बंगाल में सत्संग आश्रम के लाखों अनुयायी हैं, जिनका चुनावी प्रभाव माना जाता है। इसी कारण देवघर में होने वाली ऐसी गतिविधियां राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही हैं।

————-