रामगढ़-चैनपुर में सांसद ने किया छह सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

पलामू, 05 नवंबर । सांसद वीडी राम ने गुरूवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत पलामू जिले के रामगढ़ और चैनपुर प्रखंड में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

सांसद के अनुसार रामगढ़ प्रखंड के बहेड़ाखाड़ बाजार से बेनीडीह कबराबथान ब्रिज तक करीब 7.9 किलोमीटर लबी सड़क बनेगी। इसकी लागत 6.14 करोड़ रुपये है। इसी प्रखंड में चैनपुर-बरवाडीह पीडब्ल्यूडी रोड से मंगरा वाया चुनगाबांसडीह तक 6.2 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 5.08 करोड़ रुपये है। इसी प्रखंड में रामगढ़ पीएमजीएसवाई रोड कुंडपानी से सरहुआ वाया बेली रोड तक सड़क का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 5.500 किलोमीटर है और लागत 4.30 करोड़ रुपये है।

प्रखंड रामगढ़, महुअत मुरिया से खैराही वाया डाटम मदगड़ा रोड तक पांच किलोमीटर 4.01 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। नावा बियादोहर से महुअत मुरिया वाया डाटम तक 5.700 किलोमीटर सड़क 4.48 करोड़ रुपये एवं चैनपुर प्रखंड के मेन रोड सलतुआ से कटिंग कोरवा टोला तक

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के उत्थान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और उनके गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।