चांदन द्वादशी पर श्याम बाबा को खीर-चूरमा का भोग अर्पित

Spread the love

रांची, 23 सितंबर । रांची श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बुधवार को चांदन द्वादशी के अवसर पर खाटू नरेश श्याम बाबा को खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव कटारुका और उनका परिवार रहा। इसमें मीना कटारुका, सिद्धार्थ कटारुका और इशिका कटारुका भी शामिल हुए। पूजा की शुरुआत मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और मुख्य यजमान ने गणेश पूजन से की। इसके बाद मंदिर में विराजमान वीर बजरंगबली और शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर फल एवं मिष्ठान अर्पित किए गए। इसके बाद श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमा का भोग लगाया गया।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर ‘हारे के सहारे की जय’ और ‘लखदातार की जय’ के जयकारों से गूंजता रहा। द्वादशी के अवसर पर श्याम बाबा के प्रिय भोग के रूप में खीर-चूरमा का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। मंदिर परिसर में ही खीर-चूरमा तैयार किया गया था। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, गोपु सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, सर्वेश बागला, विवेक ढांढनियां सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

————