05 मई 2026 को समुदर गांव निवासी मोहन गोप की पुत्री रेखा से हुई थी।
विवाह के बाद दोनों कैंची मोड़ स्थित अपने घर में रह रहे थे। बताया जाता है कि रविवार को दंपत्ति रेखा की बड़ी बहन के घर गए थे और शाम को वापस लौट आए। सोमवार सुबह रेखा अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूलती मिली। मृतका के पिता मोहन गोप ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनका दामाद व्यापार शुरू करने के नाम पर रेखा पर मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा था। उन्होंने इस प्रताड़ना को खुदकुशी का कारण बताया है। सूचना मिलने पर जरियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।