पलामू, 24 जून । जिले के चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर की शुरूआत बुधवार से हुई । इसके माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर पलामू सांसद वीडी राम ने आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम जी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन किया।
मौके पर सांसद ने कहा कि यह शिविर उन सभी पात्र लाभर्थियों के लिए आयोजित की गई है जो किसी कारणवश योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए थे, वे इन तीन दिनों के शिविर में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
सांसद ने केंद्र सरकार के उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए ०5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और उज्ज्वला योजना से करोड़ों नागरिकों का जीवन सुगम बनाया गया है।
मौके पर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पाण्डेय अंचलाधिकारी सत्यम कुमार, शशिभूषण पाण्डेय, निजी सचिव अलख दुबे, लोजपा नगर अध्यक्ष शशांक सुमन, जय दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।