हादसा : बस इंतजार में खड़े पिता पुत्र की सडक़ मौत, एसयूवी ने लिया चपेट में

Spread the love

जोधपुर, 22 अपै्रल । जिले के चामू क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत लोड़ता हरिदासोत में बस का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चामू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि कुनाराम (50) पुत्र जोगाराम और उसके 13 वर्षीय पुत्र जसाराम की मौत हुई है। दोनों देचू जाने के लिए सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान देवातू से देचू की ओर जा रही एक बारात की एसयूवी तेज गति से अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सडक़ किनारे खड़े पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही चामू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं, हादसे में एसयूवी में सवार कुछ लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।