पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेल लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए करवाया जा रहा सर्वे : रेल मंत्री

Spread the love

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पठानकोट-जोगिन्दर नगर रेलवे लाइन को मण्डी तक बढ़ाने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि रेलवे परियोजनाएं आर्थिक व्यवहारिकता, ट्रैफिक के अनुमान, राज्य सरकार और सांसदों की मांग, रेलवे की परिचालन संबधी जरूरतों, सामाजिक आर्थिक जरूरतों जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के आधार पर स्वीकृत जाती हैं।