तपोवन में उपायुक्त ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

Spread the love

धर्मशाला, 14 नवंबर । उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शनिवार को तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सत्र के दौरान निर्बाध पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, सड़कों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।