सहरसा,20 अप्रैल । जिले के महिषी अवस्थित माता श्री उग्रतारा मंदिर प्रांगण में महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा एवं प्रदेश सचिव गणेश मिश्रा कि गरिमामय उपस्थिति में परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित हुई।इस अवसर पर महासभा के प्रदेश सचिव सह सहरसा जिला प्रभारी अंशु झा कि अध्यक्षता एवं अंशु मिश्रा के सफल संचालन में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मे सर्वप्रथम उपस्थित मुख्य अतिथि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक श्री संजय कुमार सिंह, जटेश झा,शंकरानन्द ठाकुर उर्फ पिंटू ठाकुर, सौर बाजार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गाकांत झा, आजाद युवा विचार मंच अध्यक्ष अशोक झा लाल, आचार्य तरुण झा, गौतम सिंह सहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सचिव सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सारेगामा फेम जय झा, भजन कोकिल सोहन झा, सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीक्षा झा, नवोदित गायिका सुचित्रा मिश्रा को उपस्थित मुख्य अतिथि सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह एवं सहरसा नगर निगम महापौर बैन प्रिया द्वारा पाग चादर के साथ प्रतीक चिन्ह एवं मिथिला गौरब सम्मान से सम्मानित किया गया।