अभय जैन ग्रंथालय में पांडुलिपि धारकों की बैठक : जन-जन से जोड़ने पर विचार

Spread the love

बीकानेर, 18 जुलाई । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश एवं राजस्थान प्रभारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् मिशन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के स्वतंत्र केंद्र अभय जैन ग्रंथालय में पांडुलिपि धारकों की बैठक आयोजित की गई।

ज्ञान भारतम् के सर्वे में शामिल 41 संस्था एवं व्यक्तियों के 86,000 पांडुलिपियों धारकों के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया। पांडुलिपि दर्शकों ने अभय जैन ग्रन्थालय में चल रहे ज्ञान भारतम् मिशन के कार्यों को देख जन-जन से इसे जोड़ने का विचार रखा विस्तृत चर्चा हुई और उन्होंने अपनी पांडुलिपियों का डिजिटल कारण एवं संरक्षण करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की ओर इसी के साथ उद्योग संघ एवं भामाशाहों ने भी सरकार के साथ जुड़ कर काम करने जिज्ञासा प्रकट की। इसकी जानकारी ज्ञान भारतम् मिशन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के राजस्थान समन्वयक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने ज्ञान भारतम् मिशन संस्कृति मंत्रालय को दी।