इसी कडी में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में नियंत्रण कक्ष प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा महात्मा गांधी शासकीय हाई स्कूल सिवनी एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भीमगढ़ के छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा गया। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान कर उन्हें यूनिफॉर्म सर्विसेज के प्रति प्रेरित किया गया।