विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने की आत्महत्या नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

नोएडा, 07 अक्टूबर । नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले छह लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया, जबकि नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले राजीव (40 वर्ष) पुत्र मिथलेश मूल निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले राजू (42 वर्ष) पुत्र किरण पाल ने अपने किराए के मकान में बीती रात को अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के असगरपुर गांव में रहने वाले वाली सायरा बानो ( 24 वर्ष) पत्नी सादिक मलिक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जनपद बुलंदशहर के जहांगीरपुर के रहने वाले अंकित (26 वर्ष) पुत्र सुखपाल ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उनको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र के नया बांस गांव में रहने वाले अफजल 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता (34 वर्ष) पुत्र राजेश गुप्ता ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाले टीपू सुल्तान (28) पुत्र मुन्नी की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले पुलकित गौतम (26 वर्ष) पुत्र रोशन लाल निवासी गौर सिटी की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले संजय कुमार (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले अखिलेश (25 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले दिनेश उर्फ गुड्डू (40) की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती गुड़िया (32 वर्ष) पत्नी सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले सोनू (32 वर्ष) पुत्र बलिराम शाह सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना फेस -दो क्षेत्र में रहने वाले मनीष (19 वर्ष) की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना जेवर क्षेत्र के चरौली गांव में रहने वाले कर्मवीर (48 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल की बीती रात को संदिग्ध पर स्थितियों में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।