प्रमुख कार्रवाई
सिवनी: थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में वाहनों से कुल 63 गौवंश मुक्त कराए। इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक ट्रक और एक कंटेनर जब्त किए गए।
खंडवा: जिले के थाना पंधाना पुलिस ने 3 पिकअप वाहन सहित 17 पशु (2 गौवंश और 15 पाड़े) जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।
शिवपुरी: थाना बदरवास पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही 23 भैंसों को बरामद किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बैतूल: जिले की थाना मुलताई पुलिस ने 8 गौवंश बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खरगोन: जिले में दो प्रकरणों में 3 पिकअप वाहन (लगभग 20 लाख रुपये मूल्य) जब्त किए गए तथा 18 गौवंश को मुक्त कराया गया।
उज्जैन: जिले की इंगोरिया पुलिस ने गौ-तस्करी और अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 15 लाख रुपये मूल्य का वाहन जब्त किया तथा 5 गौवंश को मुक्त कराया।