रायगढ़ जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत

Spread the love

रायगढ़ , 05 मई । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार के ग्राम पंचायत कठरापाली,में उस समय सनसनी फैल गई जब जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत हुई। तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठरापाली में पुलिस ने 30 अप्रैल को शराब रेड की कार्रवाई कर आरोपित को जिला जेल भेजा। संदिग्ध परिस्थिति में 4 मई को सुरेश रात्रे (48 वर्ष) की मौत हो गई ।

जेल अधीक्षक जीएस शोरी के अनुसार, सुरेश अत्यधिक शराब पीने का आदी था। जेल में शराब न मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में था और उसके व्यवहार में असामान्यता देखी गई थी। प्रशासन का कहना है कि 2 मई से उसका उपचार बैरक में चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह (4 मई) अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जेल प्रबंधन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई नरेश रात्रे का दावा है कि सुरेश की मौत जेल के भीतर ही हो चुकी थी और अस्पताल ले जाना सिर्फ एक औपचारिकता थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने सुरेश को महज एक लीटर शराब के साथ पकड़ा था, लेकिन उसे जेल भेजने के लिए 10 लीटर शराब का झूठा मामला दर्ज किया गया था। साथ ही जेल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया कि जेल में मेरे भाई के साथ कुछ गलत हुआ। उसकी 3 बच्ची है और उसके साथ जेल में मारपीट जैसे घटना हुई है। मृतक के 3 बच्चियों को कौन पालन पोषण करेगा। इसलिए पोस्टमार्टम की वीडियो बना के जेल में निष्पक्ष जांचकर तथा दोषी पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।