तीन दिन दिल्ली होकर नहीं आएगी रानीखेत एक्सप्रेस

Spread the love

जोधपुर, 13 जुलाई । उत्तर रेलवे के दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेन आगामी 5 से 7 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। इस अवधि में ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 5 अगस्त से 7 अगस्त तक काठगोदाम से प्रस्थान करने पर निर्धारित मार्ग के बजाय गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय मार्ग से संचालित होगी।