ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया की फ्लाइट ने दो बार की रफ लैंडिंग

Spread the love

यात्रियों ने आरोप लगाया कि पायलट और क्रू की ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई, जिससे स्थिति और अधिक डरावनी हो गई। एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर कुछ हो जाता तो एयर इंडिया केवल माला, अगरबत्ती चढ़ाकर मुआवजा दे देती।” वहीं एक महिला यात्री ने बताया कि लैंडिंग के दौरान लाइफ जैकेट्स सीट से बाहर निकल आईं, जिससे पैनिक और बढ़ गया।

घटना की जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट सुबह 10:50 बजे बेंगलुरु से रवाना हुई थी और लगभग 1:30 बजे ग्वालियर पहुंची। पहली लैंडिंग के समय अचानक झटका लगने पर विमान ने दोबारा टेकऑफ कर लिया। इसके बाद दोबारा कराई गई लैंडिंग भी काफी रफ रही।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान

एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा, “हमारे एक विमान ने ग्वालियर में गो-अराउंड किया और इसके बाद सुरक्षित और सामान्य रूप से लैंडिंग की। जब भी आवश्यक हो, क्रू को एहतियातन गो-अराउंड करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। विमान ने बाद में नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालन किया।”