होसबाले ने दिल्ली के संघ कार्यालय पर फहराया राष्ट्रध्वज

Spread the love

नई दिल्ली, 26 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर यहां के झंडेवाला स्थित संघ कार्यालय ‘केशव कुंज’ में राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वज वंदन किया।

होसबाले ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमें अत्यंत आनंद है कि हम अपने यशस्वी और उज्ज्वल गणतंत्र में भारतीय के रूप में गर्व के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस को प्रत्येक नागरिक के लिए एक पवित्र अवसर बताते हुए कहा कि यह दिन भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगे, संवैधानिक मूल्यों तथा भारत की प्राचीन एवं सनातन आत्मसत्ता की निरंतर रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेने का दिवस है।

सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि भारत एक यशस्वी लोकतंत्र के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। प्राचीन काल से ही भारत में गणराज्य की रचना रही है और देश ने दुनिया के समक्ष गणतांत्रिक व्यवस्था का आदर्श प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।————