तरैया थाने में 63 लीटर से अधिक अवैध शराब को किया गया विनष्टीकरण

Spread the love

सारण, 30 अगस्त । तरैया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को तरैया थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप और मजिस्ट्रेट सह सीओ अजय कुमार की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में कुल 3 कांडों से जुड़ी 63 लीटर 120 एमएल देसी व विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों समेत अन्य जवान उपस्थित रहे।