हिसार : दिल का दौरा पड़ने से सैनिक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया संस्कार

Spread the love

सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव

में शोक का माहौल है। मंगलवार काे गांव में राजकीय मान सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सेना के जवानों की तरफ से उनकी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके बेटे तनुज ने उनको मुखाग्नि

दी।

गांव थुराना निवासी कर्मवीर सिंह पानू वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे।

वो सेना की महार रेजिमेंट की सातवीं बटालियन में तैनात थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग जम्मू

में सुजवान में थी। सोमवार की सुबह जब वो ड्यूटी कर रहे थे तो अचानक उनका दिल का दौरा

पड़ा ओर उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शौक की लहर दौड़

गई। उनके पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया। गांव के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए

और उनको श्रद्धांजलि दी।

प्रशासन की तरफ से एसडीएम विकास यादव भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे

सैन्य सम्मान के साथ उनकी यात्रा निकाली उस समय ग्रामीण फूलों की वर्षा करते हुए उनको

श्रद्धांजलि दे रहे थे। पूरे राजकीय मान सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके 12 वर्षीय बेटे तनुज ने उनका मुखाग्नि दी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर किसी

की आंखों में आंसू थे। बलिदानी कर्मवीर सिंह पानू अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटा तनुज

व बेटी कनिका को छोड़कर गए हैं।