एशियाई खेल: बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों का ड्रॉ जारी, सिंधु, लक्ष्य को सीधे राउंड ऑफ-32 में जगह

Spread the love

आइची-नगोया, 24 सितंबर । एशियाई खेल 2026 में बैडमिंटन की एकल और युगल स्पर्धाओं के ड्रॉ और कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को सीधे राउंड ऑफ-32 में प्रवेश मिला है।

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने बुधवार को सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 की हार के बाद कांस्य पदक हासिल किया।

भारत की एकमात्र जीत सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दर्ज की। उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन लियांग वेइकेंग और वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया।

व्यक्तिगत बैडमिंटन स्पर्धाओं की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जबकि सभी वर्गों के फाइनल 29 सितंबर को खेले जाएंगे।

*25 सितंबर: पुरुष और महिला एकल राउंड ऑफ-64; पुरुष और महिला युगल राउंड ऑफ-32; मिश्रित युगल राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16।

* 26 सितंबर: पुरुष और महिला एकल राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16; पुरुष और महिला युगल राउंड ऑफ-16।

* 27 सितंबर: पुरुष और महिला एकल व युगल तथा मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल।

* 29 सितंबर: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के फाइनल।