प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 166 विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। विवि के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने योग टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संजय पंत, कुलानुशासक एचएस बिष्ट सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बृजेश वर्मा और पूरी योग टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।