ट्राईअम्फ एफ सी अंडर-13 गर्ल्स अश्मिता कप में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मंडी, 25 जनवरी । ट्राईअम्फ एफ सी की अंडर-13 बालिका टीम ने अश्मिता कप राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में शानदार और अनुशासित प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम ने अश्मिता कप नॉर्थ ज़ोन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी । ट्राईअम्फ एफ सी के अध्यक्ष सुशांत शर्मा ने बताया की नॉर्थ ज़ोन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं।
ट्राईअम्फ एफ सी अपना राष्ट्रीय अभियान 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले मुकाबले से शुरू करेगी।
इस अवसर पर ट्राईअम्फ एफ सी के अध्यक्ष सुशांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगी मंच प्रदेश की बालिका फुटबॉल के विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं और इससे हिमाचल प्रदेश की लड़कियों को फुटबॉल में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने प्रधान जिला फुटबॉल संघ मंडी, छोटी काशी मंडी के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है।
टीम के साथ कोच राजिंदर सिंह बधवाल होंगे, जबकि अकृति धनवाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगी। ट्रायम्फ एफसी की अंडर-13 बालिका टीम की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में जमीनी स्तर पर बालिका फुटबॉल की निरंतर प्रगति और संरचित विकास की दिशा में बढ़ते प्रयासों को दर्शाती है।