इस प्रसंस्करण ईकाई के चालू होने पर स्थानीय लोगों को मखाना तैयार करने मे काफी मददगार साबित होगा। सरकार द्वारा जीआई टैग किये जाने से इसकी मांग मे वृद्धि हुई है।अब मखाना की खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।