पौड़ी में कांग्रेस नेता जगदीश चंद्रा को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल, 25 जून । कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया गया।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकताओ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक सच्चे सिपाही को खो दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा सचिव जगदीश चंद्रा मूल रुप से रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू निवासी थे। विधान सभा सचिव पद से वह दिसंबर 2018 में सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद वह राजनीति में सक्रीय हो गए। विधान सभा क्षेत्र पौड़ी से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे थे। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस से दावेदारी की थी। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला था। वह लगातार विधान सभा क्षेत्र पौड़ी में आयोजित सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रीयता से सहभागिता निभा रहे थे। 2027 विधान सभा चुनाव में भी वह कांग्रेस से टिकट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, सुंदरलाल मुयाल, कुलदीप रावत, अनिल कुमार, अरुणा कुमार आदि शामिल रहे।