लक्सर गांव में कंकाल अवस्था में मिला शव

Spread the love

हरिद्वार, 22 जनवरी । लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सरी गांव में तालाब में अज्ञात शव के मिलने से हड़कंप मच गया। शव कंकाल अवस्था में था और इतना पुराना था कि यह महिला का है या पुरुष का, इसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद कंकाल को विस्तृत परीक्षण के लिए भेज दिया है।

उप निरीक्षक बीरेंद्र नेगी ने बताया कि शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इसकी पहचान और उम्र का अनुमान स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।