देश को आजादी दिलाने में नेताजी की बहुत बड़ी भूमिका : अरुण कुमार सक्सेना

Spread the love

संभल, 23 जनवरी । जनपद संभल की चंदौसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत को आजाद करने में नेताजी का बहुत बड़ी भूमिका थी।

जनपद संभल की चंदौसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नेताजी के जीवन से जुड़े वृतांत भी बताए। उन्होंने बताया कि किस तरह नेता जी ने उस समय की देश की सबसे बड़ी आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद भी अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया और देश की आजादी के लिए आंदोलन में उतर पड़े।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि नेता जी ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद कहने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जन्म जयंती है। आज मैं भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आया। उन्हाेंने कहा कि देश को आजाद करने में नेताजी का बहुत बड़ा याेदान था। उन्होंने फौज के अंदर, आम जनता के अंदर आजादी का जो बिगुल बजाया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।