कुमाऊं केसरी खुशी राम काे जयंती पर किया याद

Spread the love

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुशी राम के पौत्र पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’ ने बताया कि ‘कुमाऊं केसरी’ खुशी राम ने जनेऊ कार्यक्रम जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज को जोड़ा और दिशा दी।

सभा के संरक्षक केएल आर्य ने कहा कि खुशी राम ने मालधन क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को पांच एकड़ भूमि आबंटित कर सैकड़ों परिवारों को बसाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अनिल गोरखा, सुरेश कुमार, देवेंद्र प्रकाश, संजय कुमार और दीवान चंद्र सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।