दो मोबाइल स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे

Spread the love

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार शिवम वर्मा ने कालागेट रोशनाबाद सिडकुल के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों की ओर से वीवो फोन छीनकर भाग जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।मंगलवार को थाना सिडकुल पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान महिंद्रा ग्राउंड के पास से दो संदिग्धों से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया।

मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए मोहम्मद फैज (18) पुत्र शरीफ निवासी (शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश) हाल किराएदार रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,तोहिद (19)पुत्र सुल्तान निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने

कबूल किया कि उन्होंने यह फोन झपट्टा मारकर छीना था। पुलिस दोनों से अन्य मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।