हरिद्वार, 30 अगस्त । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने रविवार काे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए वक्तव्य की सराहना की है।
श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुसलमानों को लेकर दिया गया बयान प्रशंंसनीय है। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान सनातन के विरोधी नहीं हैं। ऐसे मुसलमान हमारे भाई हैं। बहुत से मुसलमान सनातन को मानते हैं। इसलिए मुसलमानों का विरोध करना उचित नहीं है। मोहन भागवत का कहना है कि पूजा पद्धति अलग हो सकती है। लेकिन रास्ता सभी का एक ही है। विवाद को छोड़कर सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए।