विकसित भारत 2047 पर एसएमजेएन कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, आरव सहगल प्रथम

Spread the love

हरिद्वार, 14 अक्टूबर । एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बुधवार को ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत 2047’ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समानता, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के आरव सहगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की राशि और बीएससी पंचम सेमेस्टर की प्रियांशी चौधरी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के प्रियांशी सुमन और हेमंत अग्रवाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लक्ष्मी सैनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. मोना शर्मा और डॉ. पल्लवी रहीं। संयोजन एवं संचालन डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. कविता छाबड़ा और डॉ. अनुरीषा ने किया।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि सूचना का अधिकार दिवस पर आयोजित डॉ. आरएस तोलिया राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज की प्रिंसी राजपूत (बीए प्रथम) और अंशिका सिंह (बीएससी तृतीय) ने फाइनल में जगह बनाई। देहरादून लोक भवन में राज्यपाल ने दोनों को 11-11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारती हैं।