नोएडा, 23 सितंबर । थाना रबूपूरा क्षेत्र के नगला हुकुम सिंह गांव के पास एक रोड़ी मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बीती रात को छोटी नहर में गिर गया। इस घटना में चालक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने आज सुबह को बताया कि सुदेश कुमार पुत्र शीतल सिंह मूल निवासी जनपद एटा रोड़ी मिक्सर का ट्रक चलाते थे। वह बीती रात को ट्रक लेकर नगला हुकुम सिंह गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी छोटी नहर की पुलिया पर उनका ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक शिवदेस कुमार 38 वर्ष नहर के पानी में डूब गए तथा उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। परिचालक सुरक्षित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।