कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

Spread the love

मीरजापुर, 23 मई । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार सुबह मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

कैबिनेट मंत्री शुक्रवार रात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में ठहरे थे। शनिवार सुबह वह गेट नंबर-1 से मंदिर परिसर में पहुंचे और गर्भगृह में मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

दर्शन के पश्चात मंत्री नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के होटल पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद रक्षा सूत्र बंधवाया। इसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी मौजूदगी रही।