संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

देवरिया, 19 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के भटनी क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान सूरज राजभर (20) पुत्र मधु राजभर निवासी रामपुर खुरहुरिया वार्ड नंबर 7 के रूप में हुई है।

भटनी थानेदार मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि मृतक युवक पिछले करीब 7 महीनों से अपने मामा संजय राजभर के घर थाना सलेमपुर क्षेत्र के ठाकुर कोडरा गांव में रह रहा था। पूछताछ में पता चला है कि बीती शाम शनिवार को किसी बात को लेकर पिकोल क्षेत्र में विवाद हुआ था, जिसके बाद मृतक सूरज बाइक से वहां गया था। करीब 7 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसमें सूरज और उसके साथ मौजूद नीरज (22) घायल बताए गए। घटना के बाद सूरज की मौत हो गई, जबकि नीरज घायल है और उसका इलाज जारी है।

वहीं मृतक के मामा संजय राजभर और अन्य परिजनों ने सूरज की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को लटकाकर इसे हादसा या आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने की बात कही है।

थानेदार ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

————–