कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर चाकू से हमला, आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली, 07 अप्रैल । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में एक वकील पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि एक वकील और उनके मुवक्किल के बीच कोर्ट परिसर में किसी मामले को लेकर विवाद पैदा हो गया। इसके बाद मुवक्किल ने वकील पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वकील घायल हो गए। घायल वकील को तीन टांके लगे हैं। हमले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।