‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का खौफनाक लुक आया सामने

Spread the love

ट्रेलर रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बाकी

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अक्षय को ‘द एपेक्स प्रिडेटर’ यानी ‘सर्वोच्च शिकारी’ करार दिया है, जो यह संकेत देता है कि उन्होंने फिल्म में एक बेहद शक्तिशाली, रणनीतिक और रहस्यमय किरदार निभाया है। इसी के साथ निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ‘धुरंधर’ का दमदार ट्रेलर 18 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह टाइमिंग भी मेकर्स के प्रमोशनल अंदाज़ को दर्शाती है, जो हर जानकारी को रहस्य और रोमांच से भरकर पेश कर रहे हैं।

5 दिसंबर को होगी धमाकेदार रिलीज

रणवीर सिंह की यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन सभी सितारों के पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं, जिनसे फिल्म के टोन और पैमाने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। दर्शकों के बीच अब सिर्फ एक ही सवाल है, क्या ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी ऐक्शन फिल्म साबित होगी? अक्षय खन्ना के पोस्टर ने उत्साह को एक बार फिर चरम पर पहुंचा दिया है और अब सभी की निगाहें 18 नवंबर को आने वाले ट्रेलर पर टिक गई हैं।