नैनीताल, 02 सितंबर । कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के शोधछात्र हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह प्रो. लज्जा भट्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शोध निर्देशिका प्रो. भट्ट को दिया।
उनकी उपलब्धि पर संस्कृत विभाग की ओर से उनका बुधवार को अभिनंदन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुषमा जोशी, भावना राणा, जगदीश, दीपक पांडेय सहित कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल और डॉ. संतोष ने उन्हें बधाई दी।