फेडरेशन कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 से 24 दिसंबर तीन दिन कामकाज करेंगे ठप्प

Spread the love

फेरेशन की प्रमुख मांग में केंद्र के समान कर्मचारी एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, वर्ष 2019 से महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए। सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समय मान वेतनमान दिया जाए। लिपिको, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करने पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए। सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए। नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन तथा समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए। अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग को शिथिल किया जाए। प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किया जाए। दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बनायी जाए।